क्षिप्रा नदी में गन्दा पानी न मिले, कार्य योजना तैयार की जा रही है-यादव

उज्जैन: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि क्षिप्रा नदी में 2028 कुंभ मेले के पहले गन्दा पानी न मिले, इसका पुख्ता कार्य योजना तैयार की जा रही है। डॉ. यादव ने यहां श्रीराम मन्दिर में दर्शन कर गादीपति श्री तुलसीदास महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने मौजूद सन्तों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सिंहस्थ-2028 कुंभ मेला भव्य, दिव्य और अलौकिक स्वरूप में मनाया जायेगा।

उन्होंने कहा कि उज्जयिनी के सम्राट विक्रमादित्य ने हजारों साल पहले अयोध्या में श्रीराम मन्दिर बनाया था। अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृढ़ संकल्प से अयोध्या में भव्य मन्दिर का निर्माण होने पर श्रीराम प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने जा रही है।

मुख्यमंत्री ने इसके बाद सुरभि गार्डन में गवली यादव समाज की महिलाओं द्वारा श्री भगवान धर्मराज व्रत उद्यापन कार्यक्रम में शामिल होकर महिलाओं को मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएँ देकर सुख, समृद्धि की ईश्वर से कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *