प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का अहमदाबाद में भव्य रोड शो

अहमदाबाद: वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 में सहभागी होने  अहमदाबाद आए यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में स्वागत किया गया। अहमदाबाद हवाई अड्डे से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का भव्य रोड शो आयोजित किया गया। दोनों वैश्विक नेताओं का रोड शो में शामिल हजारों लोगों ने अभिवादन किया।

रोड शो के दौरान देश के विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झांकी प्रस्तुत की गयी। गुजराती आतिथ्य, परंपरागत गरबा व संगीत और नृत्य प्रस्तुत किए गए। महानुभावों के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे। इस रोड शो के दौरान बच्चें, युवा और बुजुर्ग भी तिरंगा लहराते नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *