गुजरात में कई स्थानों पर तापमान सामान्य से ऊपर

पुणे: गुजरात क्षेत्र में कई स्थानों पर रात का तापमान सामान्य से काफी ऊपर (3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस) था जबकि पश्चिम मध्य प्रदेश, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर; मध्य महाराष्ट्र और बिहार में अलग-अलग स्थानों पर; पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, कोंकण, गोवा, मराठवाड़ा और विदर्भ के अधिकांश स्थानों पर सामान्य से ऊपर (1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस) था।

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, केरल, माहे, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई स्थानों पर; पश्चिमी उत्तर प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर; तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, ओडिशा, झारखंड, सौराष्ट्र, कच्छ, अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर और देश के बाकी हिस्सों में मौसम सामान्य के करीब रहा।

सोमवार को देश के मैदानी इलाकों में फलोदी (पश्चिमी राजस्थान) में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश और बिहार के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश, ओडिशा, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम कोहरा छाया रहा।

दृश्यता दर्ज की गई (आज भारतीय समयानुसार सुबह 0830 बजे) (200 मीटर): उत्तराखंड के देहरादून-50; उत्तर प्रदेश के झाँसी, फुरसतगंज और प्रयागराज-50-50 तथा सुल्तानपुर-200, राजस्थान के बीकानेर, जयपुर और कोटा में 50-50 व जैसलमेर में 200, पूर्वी मध्य प्रदेश के टीकमगढ़-50; खजुराहो, दमोह और मंडला 200-200, बिहार के गया में 50, पश्चिम मध्य प्रदेश के उज्जैन में 200, ओडिशा के राउरकेला में 200, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी और कूच बिहार में 200-200, असम के धुबरी-200 तथा त्रिपुरा के अगरतला में दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गयी।

कल, पंजाब, हरियाणा और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में कई स्थानों पर शीत लहर से लेकर गंभीर शीत लहर की स्थिति उत्पन्न हुई जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में और पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर को प्रकोप रहा।

लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर और अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में अलग-अलग स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बारिश हुई है।

असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गुजरात राज्य, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, तटीय कर्नाटक, आंतरिक कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आम तौर पर शुष्क मौसम बना हुआ है।

सोमवार को सुबह 0830 बजे पिछले 24 घंटों के मौसम का अवलोकन
तापमान (डिग्री सेल्सियस)
अधिकतम न्यूनतम
पूर्वी भारत
अगरतला 27(+2) 16(+6)
भुवनेश्वर 27(-1) 16(+1)
दार्जिलिंग 15(+3) 06(+4)
डिब्रूगढ़ 26(+3) 08(-1)
गंगटोक 15(+3) 09(+4)
गुवाहाटी 28(+4) 13(+2)
इंपाल 23(+1) 07(+3)
कोहिमा 19 07
कोलकाता 25(-1) 16(+3)
पासीघाट 27(+4) 14(+2)
पटना 13(-9) 10(+1)
रांची 24(+1) 11(+2)
शिलांग 16(+1) 07(+1)
उत्तर भारत
इलाहाबाद 19(-4) 08(-1)
अंबाल 12(-7) 09(+3)
अमृतसर 12(-7) 09(+6)
बरेली 14(-6) 10(+2)
चंडीगढ़ 12(-9) 09(+2)
देहरादून 25(+5) 08(+2)
जयपुर 20(-2) 08
जोधपुर 26(+1) 12(+2)
लखनऊ 19(-3) 09(+1)
नयी दिल्ली 16(-5) 10(+3)
शिमला 15(+3) 05(+2)
श्रीनगर 12(+4) -5(-3)
वाराणसी 19(-4) 08(-1)
मध्य भारत
भोपाल 28(+3) 13(+3)
इंदौर 29(+3) 15(+5)
जबलपुर 26(+1) 11(+1)
नागपुर 29(+1) 15(+3)
रायपुर 28 16(+3)
सतना 17(-7) 10(+2)
प्रायद्वीप
अहमदाबाद 29(+1) 16(+4)
औरंगाबाद 29(+1) 15(+4)
बेंगलुरु 27 17(+1)
भुज 28(+1) 13(+3)
चेन्नई 30(+1) 20(-1)
गडग 31(+2) 17(+1)
हैदराबाद 29(+1) 17(+2)
कन्याकुमारी 32(+1) 24
मदुरै 32(+2) 23(+2)
महाबलेश्वर 29(+3) 15(+2)
मंगलुरु 34(+1) 23(+2)
मुंबई 33(+2) 22(+3)
पंजिम 34(+2) 21(+1)
पुणे 31(+2) 13(+2)
राजकोट 30(+2) 13
तिरूवनंतपुरम 35(+3) 25(+3)
तिरुचिरापल्ली 32(+2) 22(+1)
विशाखापत्तनम 29 20(+2)

भारतीय द्वीप समूह
मिनीकॉय 32(+1) 25(+1)
पोर्ट ब्लेयर 31(+2) 26(+3)

(नोट: + इंगित करता है कि सामान्य से ऊपर और – इंगित करता है कि सामान्य से नीचे है)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *