पर्यावरण टुडे ब्रेकिंग: दहेज सेज-1 में स्थित प्रज्ञा फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत

भरूच: दहेज जीआईडीसी में स्थित एक फार्मा कंपनी में ब्लास्ट होने की खबर मिल रही है। प्राप्त जानकारी मुताबिक दहेज सेज-1 स्थित प्रज्ञा फार्मा कंपनी में ब्लास्ट हुआ है। प्रज्ञा फार्मा कंपनी में ब्लास्ट की घटना से हड़कंप मच गया। ब्लास्ट कैसे हुआ, इसकी फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

मिली जानकारी के मुताबिक ब्लास्ट की इस घटना में एक मजदूर की मौत की खबर है, जबकि 2 मजदूर जलने से घायल हो गए हैं। घायल मजदूरों को इलाज के लिए ले जाया गया है। घटना को लेकर  संबंधित तंत्र द्वारा जांच की दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *