छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले दुर्ग की एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग

दुर्ग :  छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की कुम्हारी से लगे ग्राम अकोला स्थित हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में बुधवार को भीषण आग लग गई।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची है और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री में मास्क, सिरिंज, ग्लब्ज, और मेडिकल सामग्री बनती है। आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है। आग लगने का कारण अज्ञात है। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची है। आग पर काबू पाने में दो से तीन घंटे और लगने की उम्मीद है।
इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *