भूस्खलन के खतरे के कारण इस देश में 38,200 लोगों को घर खाली करने की सलाह

टोक्यो: दक्षिण-पश्चिमी जापान के मियाज़ाकी प्रान्त में भूस्खलन के खतरे के कारण लगभग 38,200 लोगों को घर खाली करने की सलाह दी गई है। जापानी मीडिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एनएचके ब्रॉडकास्टर (मीडिया) ने बताया कि टाइफून लैन के क्यूशू द्वीप के ऊपर से गुजरने के बीच यह सलाह जारी की गई थी। चक्रवात ने दक्षिण-पश्चिमी जापान को प्रभावित किया, जिससे भारी बारिश हुई और भूस्खलन होने के अनुमान जताए गए हैं। प्रान्त ने पाँच संभावित चेतावनी स्तरों में से चौथे की घोषणा कर दी है।

क्योडो समाचार एजेंसी ने गुरुवार को स्थानीय अधिकारियों के हवाले से खबर दी थी कि तूफ़ान लैन के जापान के ऊपर से गुजरने के कारण घायल हुए लोगों की संख्या बढ़कर 64 हो गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *