रीको का निजी सहायक कर्मचारी 92 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

झुंझुनू:  राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार को कुचामन डीडवाला जिले में मकराना (बिंदियाद) में क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय, रीको उप इकाई में संविदाकर्मी निजी सहायक कर्मचारी को 92 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

ब्यूरो के पुलिस महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि परिवादी ने ब्यूरो की झुंझुनू इकाई में शिकायत की कि उसकी फर्म की पीएमटी करने की एवज में संविदा कर्मी निजी सहायक विजय सिंह एक लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा है।

उन्होंने बताया कि इस पर झुंझुनू इकाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इस्माइल खान के नेतृत्व में गठित दल ने सत्यापन के बाद विजय सिंह को क्षेत्रीय प्रबंधक के नाम पर 92 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। डॉ. मेहरड़ा ने बताया कि इस मामले में क्षेत्रीय प्रबंधक की भूमिका की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *