हिमाचल में कांगड़ा घाटी और चंबा में भूकंप के झटके

धर्मशाला:  हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा घाटी और चंबा में गुरुवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। मौसम विभाग के अनुसार रात नौ बजकर 34 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5़ 3 मापी गयी। भूकंप से लोग दहशत में आ गये और अपने घरों से बाहर निकल आये।

भूकंप का केन्द्र उत्तर भारत में हिमाचल प्रदेश के चंबा में 33.09 अक्षांश और 76.59 देशांतर पर 10 किलोमीटर की गहराई पर था। धर्मशाला स्थित पुलिस नियंत्रण कक्ष के अनुसार खबर लिखे जाने तक कांगड़ा घाटी के किसी भी हिस्से से जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

यह भूकंप 119 साल पहले 1905 में आज ही के दिन आए विनाशकारी भूकंप से मेल खाता है, जिसमें हजारों लोग मारे गए और कांगड़ा में तबाही मच गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *