नागपुर में बारूद फैक्ट्री में विस्फोट से नौ की मौत

नागपुर:  महाराष्ट्र के शहर नागपुर के बाजारगांव स्थित एक बारूद कंपनी में रविवार को विस्फोट हो जाने से तीन महिला श्रमिकों सहित नौ लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस सूत्रों ने दी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संदीप पखाले ने कहा कि विस्फोट के सही कारणों की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि विस्फोट में मरने वालों में से छह पुरुष तथा तीन महिलाएं हैं और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस बीच, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नागपुर में फैक्ट्री में हुए विस्फोट में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने पीड़ितों के परिजनों को पांच लाख रुपये की सहायता देने की भी घोषणा की है।
उन्होंने जिला प्रशासन, पुलिस और सभी संबंधित एजेंसियों को घायल व्यक्तियों को उत्तम उपचार प्रदान करने का निर्देश दिया है।

उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *