मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों से मुलाकात की, कहाँ मैं यहां इसरो के वैज्ञानिकों को नमन करने आया हूँ

बेंगलुरू: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार की सुबह यहां चंद्रयान-3 मिशन में शामिल भारतीय अंतरिक्ष संगठन (इसरो) टीम के वैज्ञानिकों से मुलाकात की।

दक्षिण अफ्रीका और यूनान की अपनी दो देशों की यात्रा के समापन के बाद  मोदी सीधे बेंगलुरु पहुंचे और इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स में चंद्रयान-3 मिशन में शामिल इसरो टीम के वैज्ञानिकों से मुलाकात की। उन्हाेंने बेंगलुरु स्थित इसरो मुख्यालय में इसरो प्रमुख एस सोमनाथ और चंद्रयान-3 मिशन में शामिल अन्य वैज्ञानिकों से भी मुलाकात की।

इससे पहले  मोदी के बेंगलुरू पहुंचने पर स्थानीय कलाकार उनके स्वागत में सड़कों पर ढोल बजाते और नृत्य करते नजर आये। उन्होंने हवाई अड्डे के बाहर लोगों को संबोधित करते हुए कहा “मुझे नहीं पता था कि मैं बेंगलुरु कब पहुंचुंगा, इसलिए मैंने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और राज्यपाल से अनुरोध किया था कि वे मुझे रिसीव करने के लिए इतनी जल्दी परेशानी न उठाएं।

प्रधानमंत्री ने कहा “सूर्योदय की बेला हो और बेंगलुरु का ये नजारा हो। देश के वैज्ञानिक देश को इतनी बड़ी सौगात देते हुए जो दृश्य मुझे आज बेंगलुरु में दिख रहा है वही मुझे यूनान और जोहान्सबर्ग में दिखाई दिया। दुनिया के हर कोने में न कि भारतीय बल्कि विज्ञान पर विश्वास करने वाले भविष्य को देखने वालेमानवता को समर्पित सब लोग कितने उमंग और उत्साह से भरे हुए है।”

उन्होंने आगे कहा ,“आप सुबह सुबह इतने उत्साह से यहां आए । ये आपका जनून है और मैं भी अपने आप को नहीं रोक पा रहा था। मैने तय किया जब में स्वदेश लौटूंगा तो सबसे पहले बेंगलुरु जाऊंगा। मैं सबसे पहले उन वैज्ञानिकों को नमन करुंगा। यह समय उद्बोधन का नहीं है। मेरा मन उन वैज्ञानिकों के पास पहुंचने के लिए उत्सुक है। मैंने राज्यपाल , मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से अनुरोध किया था कि वे मेरा स्वागत करने के लिए इतनी जल्दी परेशानी न उठाएं। मैं यहां इसरो के वैज्ञानिकों को नमन करने आया हूँ। इसके बावजूद मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और राज्यपाल का आभारी हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

પર્યાવરણ,paryavarantoday,paryavaran,पर्यावरण,What is this paryavaran?,पर्यावरण संरक्षण,Save Paryavaran Save Life,paryavaran news